सीबीआई कोर्ट में पेश हुए विनय कटियार व राम विलास वेदांती।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या ढांचा विध्वंस मामले में गुरुवार को भाजपा नेता विनय कटियार, राम विलास वेदांती सहित कई आरोपी कोर्ट में पेश हुए। बता दें कि लॉकडाउन के चलते पिछली तारीख पर सभी आरोपी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंच सके थे, जिसके कारण कोर्ट ने 4 जून की तारीख तय की थी।
मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह व उमा भारती सहित 32 आरोपियों के बयान दर्ज होना है। गुरुवार को विनय कटियार, पवन पांडेय, राम विलास वेदांती, विजय बहादुर और संतोष दुबे की पेशी हुई।
इस मामले में सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ कुल 354 गवाह पेश किए थे, जिनकी गवाही खत्म होने के बाद कोर्ट ने अभियोजन प्रपत्रों और गवाहों की गवाही के आधार पर आरोपियों से पूछने के लिए एक हजार से अधिक सवाल तैयार किए हैं।