फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गांव वालों ने पुलिस की जमकर धुनाई,राइफिल छीनी

Thu, 06 Aug 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के रायबरेली स्थित खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक में पेट्रोल भरवाने को लेकर कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा निर्दोष दुकानदार व उसके परिवारीजनों की पिटाई से बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज सेमरी और तीन सिपाहियों की न सिर्फ पिटाई की,बल्कि रायफल छीन ली।
विज्ञापन


एक सिपाही को घंटों बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों से घिरे चौकी इंचार्ज रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए दो सिपाहियों संग भाग निकले। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और सिपाही को छुड़ाया। एसपी ने भी घटना की जांच की।

सात नामजद और 50-60 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। खीरों थाने के अंतर्गत आने वाली सेमरी चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह और तीन सिपाही राधेश्याम शर्मा,सरोज कुमार मिश्रा,अनुराग मिश्रा दो बाइकों से सेमरी से खीरों आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकसूरों को पीटने पर हुई पुलिसवालों की धुनाई

उदवतपुर मजरे खानपुर खुष्टी गांव के पास चौकी इंचार्ज की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। दुकानदार श्यामबाबू के मुताबिक,रात में वह अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। भाई रामप्रकाश दरवाजे खाना खा रहा था।

इसी दौरान सेमरी चौकी इंचार्ज,सिपाहियों के साथ पहुंचे और उससे पेट्रोल डालने के लिए कहा। भाई रामप्रकाश ने बाइक सड़क किनारे खड़ी करने की बात कही। इसी को लेकर पुलिस कर्मियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी।

उसके अलावा,मां शिवकला,भाई रामप्रकाश,वंदना की पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने चौकी इंचार्ज और सिपाहियों पर हमला बोलकर उनकी पिटाई की।यही नहीं सिपाही राधेश्याम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उसकी रायफल छीन ली।

ग्रामीणों के हमले से बचने के लिए चौकी इंचार्ज रिवॉल्वर से तीन हवाई फायरिंग करते हुए दो सिपाहियों के साथ भाग निकला। बाद में एसओ आरके शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराकर बंधक बनाए गए सिपाही को छुड़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें