फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के गांवों में होगी इस बार पढ़ी-लिखी सरकार

Mon, 14 Dec 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की सरकार का भी नजारा इस बार बदला हुआ नजर आएगा। इसका मुख्य कारण चुनाव जीतने वाले ज्यादातर प्रत्याशी पढ़े-लिखे हैं। गांव की जनता ने उन पर भरोसा कर उन्हें अपनी नुमाइंदगी दी है। ग्राम प्रधानी का चुनाव जीतने वाले 91.41 प्रतिशत उम्मीदवार साक्षर हैं।
विज्ञापन


इनमें 50 फीसदी उम्मीदवारों ने कक्षा आठ से लेकर परास्नातक तक की पढ़ाई की है। केवल 9.59 प्रतिशत उम्मीदवार ही निरक्षर हैं। ग्राम प्रधान के 58909 पदों के लिए हुए चुनाव से बड़े रोचक आंकड़े मिले हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि कुल 14 फीसदी प्रत्याशी निरक्षर थे। यानी वे अपना नाम तक नहीं लिख सकते हैं। लेकिन जो चुनाव जीतकर आए हैं उनमें निरक्षरता का प्रतिशत साढ़े नौ प्रतिशत ही है। चुनाव में खड़े आठ प्रतिशत उम्मीदवार स्नातक थे।
विज्ञापन


जबकि, जीतकर आने वालों में साढ़े 10 फीसदी प्रत्याशी स्नातक हैं। परास्नातक डिग्री वाले भी ढाई प्रतिशत उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। लेकिन जीतने वालों में साढ़े तीन फीसदी से अधिक उम्मीदवार परास्नातक निकले। जबकि, चुनाव जीतने वाले 40 फीसदी प्राइमरी पास हैं।
विज्ञापन

19 पीएचडी धारक भी बने प्रधान

सूबे में 19 प्रधान ऐसे बने हैं जो पीएचडी धारक हैं। इनमें 15 पुरुष व चार महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा तीन पीएचडी धारक चन्द्र शेखर, कृष्णा सिन्हा व उर्मिला सिंह गोंडा से हैं। जबकि, दो प्रधान मीसम अब्बास व तस्लीम जमाली आजमगढ़ से व वाराणसी से भी दो प्रधान अशोक व दिनेश कुमार के पास पीएचडी की डिग्री है।

बाराबंकी के विरेन्द्र कुमार, गाजीपुर के अजय प्रताप, उन्नाव के भगवान बक्श सिंह, बरेली के मो. अकरम, देवरिया के मनीष कुमार शुक्ल, सिद्धार्थनगर के पवन, रायबरेली की सुनीता, प्रतापगढ़ के अमिताभ, कुशीनगर के अनिरुद्ध, अंबेडकरनगर के दिनेश, गाजीपुर के रामाश्रय, कानपुर देहात के हरीपाल भी पीएचडी धारक हैं।

प्रधानों का शैक्षिक स्तर (प्रतिशत में)
स्तर--पुरुष--महिला--योग
निरक्षर--5.02--15.44--9.59
प्राइमरी--32.81--49.28--40.04
जूनियर हाईस्कूल--13.53--13.23--13.39
हाईस्कूल--14.71--7.43--11.52
इंटर--15.36--6.4--11.43

स्नातक--13.72--6.12--10.39
परास्नातक--4.8--2.09--3.61
पीएचडी--0.05--0.02--0.03
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें