फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान : मेनका गांधी

Wed, 13 Jan 2021 06:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करतीं सांसद मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि धनपतगंज ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत चुनाव की मतगणना जिला मुख्यालय पर कराई जाएगी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को सुझाव दे दिया गया है। बुधवार को मायंग में आयोजित चौपाल में कार्यकर्ताओं की ओर से गड़बडी की आशंका जताए जाने पर उन्होंने जिला मुख्यालय पर गणना कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधान बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि धनपतगंज क्षेत्र में पहले अराजकता का माहौल था। जब से मैं सांसद हुई हूं, दहशत खत्म हो गई है। कहा कि धनपतगंज के मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील का दर्जा प्राप्त है। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय पर मतगणना कराई जाएगी। आयोग इस पर विचार कर रहा है। सांसद ने भाजपा नेता मणिभद्र सिंह व शशिभद्र की ओर से आयोजित चौपाल में गरीबों व निसहायों को तीन हजार कंबल वितरित किया गया। उन्होंने दोनों नेताओं के कार्य की सराहना की। दोनों ने सांसद के प्रति आभार जताया। सांसद ने कहा कि जमीन विवाद निपटारे पर उनका पूरा जोर रहता है। अभी तक करीब 10 हजार से अधिक विवाद प्रशासन की ओर से निपटाए जा चुके हैं।

इसौली विधानसभा क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। जल्द ही धनपतगंज व बंधुआकलां में थाना की स्थापना होगी। उन्होंने पिपरी साईंनाथपुर, टीकर मोड़, कुट्टा व विनगी समेत दर्जन भर चौपालों में हिस्सा लिया। चौपालों में जनसमस्याएं सुनते हुए उसके निस्तारण का निर्देश संबंधित को दिया। चौपालों में सांसद ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में योग्य प्रत्याशियों के उतरने की सलाह दी। कहा कि वे पंचायत चुनाव में एक माह रुककर प्रत्याशियों का प्रचार भी करेंगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शाम को वे सड़क मार्ग से दिल्ली वापस हो गईं। इस मौके पर पूर्व मंत्री विनोद सिंह, काशीक्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, प्रतिनिधि रणजीत कुमार, प्रवीण अग्रवाल, शिवकुमार सिंह, गौरव पांडेय, संदीप तिवारी, भवभद्र सिंह, बलराम मिश्र, उमाकांत शुक्ल, जमुना पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें