लखनऊ। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की ओर से चंद्रभान गुप्त खेल मैदान (नेशनल कॉलेज ग्राउंड) में आयोजित तृतीय विजय मित्र द्विवेदी (चकई दादा) स्मारक सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को लीग चरण के दो मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में विजय मित्र द्विवेदी एकादश ने जमनलाल शर्मा एकादश को 3-2 से शिकस्त दी। मुकाबले में 0-2 से पिछड़ने के बाद विजय मित्र एकादश ने शानदार वापसी की और मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया। विजेता टीम से अयान, अथर्व और ओम ने एक- एक गोल किए, जबकि करन और प्रियांशु एक-एक गाेल करने में सफल रहे।
इससे पहले दिन का पहला मुकाबला गांधी क्लब बीबीके और मोहम्मद शाहिद एकादश के बीच खेला गया, जो गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। सोमवार को गांधी क्लब बीबीके और केडी सिंह बाबू एकादश के बीच दोपहर 2:15 बजे, जबकि बुला गांगुली एकादश और जेएल शर्मा एकादश के बीच दोपहर 3:30 बजे मुकाबला होगा।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।