फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने उगली आग, सोनिया और वाड्रा बदलें अपना धर्म

Mon, 02 Feb 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप के हिंदू सम्मेलन में संतों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जमकर आग उगली। विहिप मार्गदर्शक, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद ने तो यहां तक कहा कि फारूक अब्दुल्ला, असदुद्दीन ओवैसी, रॉबर्ट बाड्रा और सोनिया को भी यदि भारत में रहना है तो धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाना चाहिए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने बेटियों की तरफ गलत निगाह रखने वालों को सबक सिखाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि भारत के पड़ोसी देशों के पूर्वज भी हिंदू थे, इसलिए सभी को हिंदू धर्म स्वीकार कर लेना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती के मौके पर आवास विकास स्थित केशव पुरम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पाण्डेय ने कहा कि हिंदुओं का अब सिद्धांत लागू करना चाहिए कि हम दो हमारे चार।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुस्लिम और ईसाई अपनाएं हिंदू धर्म

उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी मुस्लिम और इसाई बंधुओं को अपने पूर्वजों का सम्मान करते हुए हिंदू धर्म स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ पिछले कुछ समय में घिनौनी हरकत वाली घटनाएं बढ़ी हैं, इसके खिलाफ अभियान छेड़ा गया है।

स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि हमें अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से धर्म की शिक्षा लेने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी हिंदू संगठनों के प्रस्ताव पर पीएम बने हैं। इसलिए उन्हें अमेरिका और पाकिस्तान जैसे देशों से घबराने की जरूरत नहीं है।

श्रीराम जन्म भूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हमारा विश्वास धर्म परिवर्तन में नहीं है, लेकिन अपने को हिंदू कहने में सभी को गर्व महसूस करना चाहिए। हमें अपने स्वाभिमान की रक्षा हर संभव करनी चाहिए। विहिप के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गो रक्षा कानून देश में आज तक नहीं बनाया गया, जबकि इसके लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आवाज उठाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें