फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा प्रकरण : एसआईटी की रिपोर्ट भी बनेगी विजिलेंस की जांच का आधार, अफसर की संपत्ति की भी होगी पड़ताल

Sun, 27 Sep 2020 01:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एसआईटी ने महोबा पुलिस के माथे से क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत का कलंक मिटाने की कोशिश के साथ ही पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन विजिलेंस इस तथ्य को अपनी जांच में रिपोर्ट का आधार बना रही है। वह एसआईटी की जांच में स्थानीय पुलिस कर्मियों पर उठाए गए सवालों का परीक्षण करेगी।

विज्ञापन


एसआईटी ने शुक्रवार रात को महोबा में जांच का खुलासा करते हुए संकेत दिए थे कि क्रशर व्यापारी की मौत उसकी ही लाइसेंसी पिस्टल से हुई थी और मौके पर कोई दूसरा नहीं था। हालांकि एसआईटी ने साफ तौर पर यह नहीं कहा कि व्यापारी ने खुद को गोली मारी और न ही यह कहा कि महोबा के तत्कालीन एसपी एमएल पाटीदार व अन्य पुलिस कर्मियों ने व्यापारी से अवैध वसूली की कोशिश की। अलबत्ता एसआईटी ने यह जरूर माना है कि जिस तरह से व्यापारी का वीडियो वायरल किया गया व उसका नाम जुआ खेलने के मुकदमे में लाया गया, उससे पुलिस की कदाशयता जाहिर होती है। मतलब यह कि पुलिस ने किसी खास मंशा से ऐसा किया। यानी सीधे तौर पर आरोप भी नहीं लगाया गया और अंगुली भी उठा दी गई।

विज्ञापन

'आईपीएस अफसर की चल-अचल संपत्ति की भी पड़ताल की जा रही है'

बहरहाल राज्य सरकार ने आईपीएस एमएल पाटीदार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जिम्मेदारी विजिलेंस को सौंपी हुई है। विजिलेंस ने जिले में जाकर पीड़ित परिवार व संबंधित पुलिस कर्मियों से पूछताछ की।

आईपीएस अफसर की चल-अचल संपत्ति की भी पड़ताल की जा रही है। विजिलेंस ने अब एसआईटी से पुलिस कर्मियों की भूमिका को लेकर आए तथ्यों की जानकारी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस अपनी जांच में एसआईटी की पड़ताल के तथ्यों को भी शामिल करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें