फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुराने लखनऊ इलाके में बढ़ाई गई चौकसी

विज्ञापन
रविवार को पुराने लखनऊ इलाके में विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनई की हत्या पर शिया समुदाय में आक्रोश को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह से प्रदर्शन के कारण सभी थानेदारों व एसीपी को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है। चौक, ठाकुरगंज, सआदतगंज, बाजारखाला और वजीरगंज के कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

एलआईयू भी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों के अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी संभ्रांत लोगों से संपर्क में हैं और उन लोगों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को पुराने लखनऊ इलाके में विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा। - फोटो : संवाद

रविवार को पुराने लखनऊ इलाके में विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा। - फोटो : संवाद

रविवार को पुराने लखनऊ इलाके में विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें