फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में घिरे दो आईपीएस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश, विजिलेंस ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Mon, 14 Sep 2020 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
अजय पाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईपीएस अधिकारियों अजय पाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ विजिलेंस ने सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। विजिलेंस ने शासन को भेजी रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों पर लगे अधिकतर आरोपों को सही ठहराया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर काफी गंभीर हैं। ऐसे में विजिलेंस की रिपोर्ट पर जल्द ही कठोर निर्णय लिया जा सकता है। 

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस को जांच के दौरान अजय पाल और हिमांशु की कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी मिली। हालांकि इस बारे में गृह विभाग और विजिलेंस के अफसर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


डीजी विजिलेंस पीवी रमापति शास्त्री ने कहा कि रिपोर्ट उन्होंने शासन को सौंप दी है, इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं बताया जा सकता। वहीं अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि इस रिपोर्ट के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता। 
 
विज्ञापन

अजयपाल की आवाज की दोबारा जांच कराने की सिफारिश

जानकारी के अनुसार, जिस फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर अजय पाल शर्मा को बेकुसूर बताया जा रहा है, वह रिपोर्ट भी अधूरी है। विजिलेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने अपने बयान में बताया है कि अजय पाल की आवाज का नमूना वैज्ञानिक तरीके से नहीं लिया गया था।

इससे तय नहीं हो पाया कि ऑडियो क्लिप में आवाज अजय पाल की है या नहीं। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने वैज्ञानिक तरीके से दोबारा नमूना लेकर उसकी जांच कराए जाने की बात कही है।  

यह था मामला
नोएडा के एसएसपी रहते हुए वैभव कृष्ण ने पांच आईपीएस अधिकारियों अजय पाल शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, राजीव नारायण मिश्रा, गणेश साहा और हिमांशु कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। शुरुआती जांच में सुधीर कुमार सिंह, राजीव नारायण और गणेश साहा के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो सके थे।

वहीं, अजय पाल और हिमांशु के खिलाफ पर्याप्त सुबूत पाए गए थे, जिसके आधार पर विजिलेंस जांच की सिफारिश की गई थी। अजय पाल अभी पुलिस प्रशिक्षण स्कूल उन्नाव और हिमांशु पीएसी इटावा में तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें