फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने प्रयागराज व आगरा टोल नाका पर अवैध वसूली पकड़ी, कई गिरफ्तार, लाखों बरामद

Fri, 18 Sep 2020 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ 
विज्ञापन
TOLL TAX - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विजिलेंस ने टोल नाका व चेक पोस्ट पर हो रही अवैध वसूली का भंडाफोड़ करते हुए प्रयागराज और आगरा से 27 लोगों को गिरफ्तार कर साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में अज्ञात भ्रष्ट लोक सेवकों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश की सीमाओं पर विभिन्न विभागों के कुछ भ्रष्ट लोकसेवकों के निजी व्यक्तियों के माध्यम से अवैध वसूली कराने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के पुष्ट होने पर विजिलेंस ने प्रयागराज में मध्यप्रदेश बार्डर पर वन विभाग के सचल दल चौकी के सामने से अवैध वसूली करते हुए वन कर्मी कृष्णदत्त मिश्रा व रवींद्र यादव के अलावा दिलीप यादव, मंगला मिश्रा, सुरेश व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। 

टीम ने यहां से 3,01,585 रुपयों के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज व रसीद भी बरामद की है। इसी तरह आगरा में अवैध खनन के वाहनों के अलावा एवं अन्य वाहनों को फर्जी रसीद थमाकर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कराते थे। 
विज्ञापन


टीम ने जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजस्थान बार्डर की सैंया सीमा पर दबिश देकर अवैध वसूली में लगे 21 लोगों को हिरासत लिया है। इनसे तीन लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण, 33 ई-रसीद, मां वैष्णो देवी इंटरप्राइजेज, फर्मों की रसीद बुक और 8 कैशबुक के अलावा 1,54,900 रुपये बरामद किए गए। 

अधिकारियों के मुताबिक बरामद दस्तावेज प्रथमदृष्टया फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। जांच की जा रही है। टीम ने सैंया थाने में अज्ञात लोकसेवकों द्वारा निजी व्यक्तियों से कूटरचना कर अभिलेख तैयार कराने व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें