फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रो. सीमा सिंह को मिलेगा विदुषी सीता मिश्रा सेवा सम्मान

विज्ञापन
सीमा सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की पहली महिला कुलपति रहीं प्रो. सीमा सिंह को शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित विदुषी सीता मिश्रा सेवा सम्मान-2026 प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 15 सितंबर को विदुषी सीता मिश्रा की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में होगा।
विज्ञापन

विदुषी सीता मिश्रा सेवा न्यास के ट्रस्टी शरद जगदीश मिश्र ने बताया कि प्रो. सीमा सिंह ने शिक्षा और समाज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विदुषी सीता मिश्रा ने कानपुर और लखनऊ में कमजोर वर्ग के बच्चों, विशेषकर छात्राओं के शैक्षिक विकास के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी स्मृति में न्यास की ओर से हर वर्ष शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें