फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर विचार करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए सरकार: अखिलेश यादव

Thu, 30 Apr 2020 09:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न सामाजिक व आर्थिक स्थितियों पर विचार करने के लिए सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी चलने वाली है। इस लड़ाई को सिर्फ अधिकारियों के भरोसे नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन लागू हुए एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है। जनता घरों में है। कुछ जिलों को छोड़कर कोरोना का प्रकोप कहीं भी रुक नहीं रहा है।

अस्पतालों में अन्य बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। जांच किट की भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है जिससे मरीजों की सही-सही संख्या का पता नहीं चल पा रहा है। लोगो की परेशानी बढ़ी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है इसलिए विशेष सत्र बुलाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष इस संकट के समाधान के लिए ऐसे सुझाव दे सकता है, जिससे प्रभावी नियंत्रण पाने में आसानी होगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें