फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा की कार्यवाही 9 तक स्थगित

Fri, 06 Dec 2013 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मंत्री व विधायक राजाराम पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


पांडेय का 1 नवंबर को निधन हो गया था। गुरुवार को सुबह 11 बजे वंदे मातरम् के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

इसके बाद नेता सदन व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदन को राजाराम पांडेय के निधन की सूचना देते हुए शोक प्रस्ताव रखा।

पढ़ें- विधानमंडल सत्र आज, जोरदार हंगामे के आसार

मुख्यमंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा के नेता हुकुम सिंह, कांग्रेस के प्रदीप माथुर, रालोद के दलबीर सिंह ने पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी पांडेय के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।

सदस्यों ने सदन में दो मिनट का मौन रखकर पांडेय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें