फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन जोन में बैठकर डॉक्टर ने लिया अपना कोरोना का सैंपल, वीडियो वायरल

Sat, 13 Jun 2020 04:01 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में ग्रीन जोन में कोरोना का सैंपल लेने का मामला सामने आया है। रेजिडेंट डॉक्टर के खुद के सैंपल लेने का वीडियो वायरल होने के बाद निदेशक ने जांच कमेटी बना दी है। रेजिडेंट को चिन्हित कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। लोहिया संस्थान में तीन स्थानों पर कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें होल्डिंग एरिया, बूथ और भर्ती मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रेजिडेंट डॉक्टर नर्स के कमरे में बैठकर अपना सैंपल ले रहा है। ग्रीन जोन में सैंपल एकत्र होने का वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान प्रशासन हरकत में आया।

इस दौरान दो नर्सों की संबद्धता समाप्त करने का भी आदेश दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह वीडियो सोची समझी रणनीति के तहत बनाया गया है। क्योंकि एक नर्स डॉक्टर से बात कर रही है और इसी दौरान वीडियो भी बनाया गया है। अब इस बात की जांच की जाएगी कि रेजिडेंट डॉक्टर खुद का सैंपल ले रहा था अथवा वह सैंपल लेने के तरीके के बारे में जानकारी दे रहा था।
विज्ञापन


इस संबंध में निदेशक डॉक्टर एके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। कमरे में मौजूद दोनों नर्स की संबद्धता समाप्त करने के लिए लिखा गया है। इन दोनों नर्स के खिलाफ पहले भी शिकायत मिल चुकी है। रेजिडेंट से पूछताछ की जाएगी की वह ग्रीन जोन में बैठकर सैंपल क्यों ले रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें