फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्टः पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए नहीं होगी स्पॉट काउंसलिंग

Sat, 13 Jun 2020 01:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया इस बार पूरी तरह ऑनलाइन होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि इस बार स्पॉट काउंसलिंग और सेंट्रलाइज्ड स्पॉट काउंसलिंग नहीं होगी।
विज्ञापन


छात्र घर बैठे या साइबर कैफे से ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। बाद में संस्थान में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। पहले संस्थाओं का शिक्षण शुल्क नकद व बैंक ड्राफ्ट के जरिए जमा किया जाता था। इस बार छात्र अपने लॉगिन में उपलब्ध लिंक के माध्यम से सीधे प्रवेशित संस्था के खाते में ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे।

पांच की जगह होंगे आठ चरण 
इस बार काउंसलिंग पांच के बजाय आठ चरणों में होगी। पहले पांच चरण तक की काउंसलिंग में केवल प्रवेश परीक्षा में बैठे छात्र ही हिस्सा ले सकेंगे। इन्हें राजकीय पॉलीटेक्निक में दाखिला दिया जाएगा। छठे, सातवें और आठवें चरण की काउंसलिंग में ऐसे छात्र हिस्सा ले सकेंगे जो प्रवेश परीक्षा में नहीं बैठे। ऐसे छात्रों को निजी और सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक की खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें