फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल में थूककर रोटी बनाने का वीडियो आया सामने, कारीगर गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 08:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में होटल में थूककर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने कारीगर को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
होटल में थूककर रोटी बनाने का वीडियो आया सामने, - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मुरादाबादी बिरयानी की दुकान पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने रोटी बनाने वाले कारीगर अनस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला पारा क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे का है। चौकी इंचार्ज बुद्धेश्वर विनय पटेल के मुताबिक, 02 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दुकान पर काम करने वाला युवक रोटी बनाते वक्त उसमें थूकते दिखाई दे रहा है। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वीडियो बुद्धेश्वर चौराहा स्थित मुरादाबादी बिरयानी की दुकान का है। वीडियो में दिख रहा युवक दुकान का कारीगर बाराबंकी कोठी भानमऊ निवासी अनस है। 

जांच के बाद इस मामले में आरोपी अनस के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरोगा ने बताया कि यह लापरवाही का मामला है। यह किसी जानलेवा बीमारी के संक्रमण को फैलाने की संभावना पैदा करते हैं। इसके तहत अपराधी को 6 महीने तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी अनस को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें