फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भूलभुलैया में पेशाब करने का वीडियो, शिया समुदाय ने कहा- इमामबाड़े की पवित्रता भंग, कार्रवाई की मांग

Sat, 03 Jan 2026 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में भूलभुलैया में पेशाब करने का वीडियो सामने आने के बाद शिया समुदाय में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इमामबाड़े की पवित्रता भंग हुई है। आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। आगे पढ़ें पूरी बात...
विज्ञापन
बड़ा इमामबाड़ा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक आसिफी इमामबाड़े की छत पर भूलभुलैया में पेशाब करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद शिया समुदाय में गहरा रोष है। समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव एवं अपर जिलाधिकारी पूर्वी से मुलाकात कर धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


अफहाम-ए-जमा सोसाइटी के अध्यक्ष सैयद अली मीसम नकवी एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से इमामबाड़े की पवित्रता को ठेस पहुंची है। 

प्रतिनिधिमंडल ने इस कृत्य को ट्रस्ट को बर्बाद करने की साजिश बताया। उन्होंने भूलभुलैया में पेशाब करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, वहां लाइट, सीसीटीवी कैमरे और गार्ड तैनात करने की मांग की। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। अजादारी रोड पर गम की तारीखों में शूटिंग और इमामबाड़े के अंदर गाने की रील बनाने जैसी घटनाओं पर भी चिंता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें