फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में धुत दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित

Fri, 05 Sep 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र सिंह का शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी लाइन ने दरोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दरोगा की बरावफात में ड्यूटी लगी थी। उस दौरान दरोगा ने शराब का सेवन किया। दरोगा को नशे में धुत देखकर कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उधर, यूपी कांग्रेस ने भी वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट में लिखा गया कि दरोगा को मौके पर शांति व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह खुद ही नशे में धुत होकर कानून की धज्जियां उड़ाते दिखे। आरोप है कि दरोगा ने तीन माह पहले भी गोमतीनगर में शराब पीकर दुकानों में तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि दरोगा ने दुकानदारों को पीटा था और एक बच्ची से अभद्रता की थी। यूपी कांग्रेस ने पोस्ट में सरकार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें