फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 पदों पर राजस्व निरीक्षकों की भर्ती में हुई धांधली का वीडियो वायरल

Sun, 17 Sep 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन
सपा सरकार में राजस्व निरीक्षकों के 600 से अधिक पदों पर हुई भर्ती पर सवालिया निशान लग रहे हैं। दरअसर, भर्ती में धांधली के एक वीडियो से शनिवार को नगर निगम में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लखनऊ नगर निगम लखनऊ के जोन पांच में तैनात एक महिला राजस्व निरीक्षक भी बताई जा रही हैं।

नियुक्ति के बाद महिला की यहां पर पहली तैनाती है। एक  रेस्टोरेंट में बनाए गए इस वीडियो में महिला निरीक्षक अपने सामने बैठे पुरुष से कह रही है कि नियुक्ति को लेकर उसने सेटिंग की थी, जिससे उसके पास आंसर की पहले ही आ गई थी।

राजस्व निरीक्षण बोलीं- मुझे बदनाम करने की साजिश 

वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम कर्मचारियों की बीच इसको लेकर खूब चर्चा रही।

जिस महिला राजस्व निरीक्षक का वीडियो है उससे जब अमर उजाला ने बता की तो उसने बताया कि सत्येंद्र यादव नाम का एक व्यक्ति उसे बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहा है। 

उसने यह भी कहा कि वह व्यक्ति शादीशुदा है। इससे आगे वह कुछ और बताने जा रही थी मगर बीच में फोन कटने से और बात नहीं हो पाई। इसके बाद उससे की बार संपर्क किया गया मगर उसने फोन नहीं उठाया।

जानकारों का कहना है कि यह वीडियो राजाजीपुरम स्थित शिवम नामक रेस्टोरेंट में बनाया गया है। करीब छह मिनट के इस वीडियो के अलावा 15 मिनट का एक वीडियो यू ट्यूब पर भी डाला गया है।
विज्ञापन

पैसा दिया है, इसलिए खूब कमाएंगे 

जानकारों का मानना है कि इस भर्ती में पैसा चला। इसको लेकर जो नए राजस्व निरीक्षक आए हैं वह खुले आम इसकी चर्चा करते रहते हैं। अक्सर सुना जाता है कि वह पैसा देकर आएं हैं, इसलिए पैसा कमाएंगें।

इसके चलते अब नए राजस्व निरीक्षक गृहकर के लिए जारी होने वाले बिलों पर अपने नाम और मोबाइल नंबर की मोहर भी लगा रहे हैं, जबकि  नियमत: वह ऐसा नहीं कर सकते।

इसके पीछे उनकी मंशा यह है कि जब गृहकरदाता उनसे संपर्क करेगा तो उससे अलग से डीलिंग करेंगे। इस बारे में नगर आयुक्त उदयराज सिंह कहना है कि वीडियो के बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। वैसे भी शासन ने नियुक्ति की है, यहां तो उन्हें तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें