फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भिक्षावृत्ति छोड़कर बच्चे देंगे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीढ़ी दर पीढ़ी भिक्षावृत्ति में लगे बच्चे इसे छोड़कर अब शिक्षा के बल पर न केवल प्रशासनिक सेवा में जाने को तैयार हैं, बल्कि इस बार गणतंत्र दिवस पर परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिये अपनी प्रतिभा भी प्रदर्शित करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलामी देंगे। उम्मीद संस्था ने इन बच्चों को प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन

उम्मीद की सचिव आराधना सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजनों में पहली बार ये बच्चे शामिल होंगे। ये चिनहट, मटिहारी, दुबग्गा, निगोहां व राजधानी के अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं। गणतंत्र दिवस परेड में 38, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में 41 बच्चे शामिल होंगे। सिविल लाइन व अन्य जगहों पर इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें