फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पत्नी के साथ हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन, रामलला की आरती उतारी

Fri, 15 Apr 2022 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन-पूजन किया और मंदिर निर्माण का भी जायजा लिया। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
अयोध्या में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे उपराष्ट्रपति का आगमन रेलवे स्टेशन अयोध्या पर हुआ। यहां से उपराष्ट्रपति का काफिला सीधे श्रीरामजन्मभूमि पहुंचा। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य को भी देखा। इसके बाद हनुमानगढ़ी में माथा टेका और मां सरयू की पूजा-अर्चना भी की।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति का रामलला के दरबार में भव्य अभिनंदन किया गया। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उन्हें पूजा-अर्चना और आरती कराई। पुजारी ने उपराष्ट्रपति व उनकी पत्नी एम ऊषा नायडू को रामनामा को भेंट किया। यहां दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति का काफिला हनुमानगढ़ी पहुंचा।

हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार पर वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का रामनगरी की परंपरा के अनुरूप अभिनंदन किया गया। इसके बाद हनुमंतलला के दरबार में प्रवेश करने पर उन्होंने सबसे पहले दरबार में माथा टेका। हनुमानजी को प्रसाद अर्पित किया और दर्शन करने के बाद आरती भी उतारी। इसके बाद हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


उन्होंने उपराष्ट्रपति को पगड़ी पहनाई, रामनाम और चांदी की गदा भेंटकर भव्य अभिनंदन किया। यहां पुजारी राजूदास, हेमंत दास आदि संतों ने भी उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया। हनुमानगढ़ी में करीब 15 मिनट तक पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे सरयू तट पहुंचा। यहां आंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास की अगुवाई में उपराष्ट्रपति ने मां सरयू के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

उन्होंने मां सरयू का 21 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद मां सरयू की आरती भी उतारी। यहां से दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति रामकथा पार्क के पास स्थित सरयू होटल पहुंचे। यहां जलपान व विश्राम के बाद 2.45 बजे उपराष्ट्रपति रेल मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें