फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने किया यूपी दिवस का शुभारंभ, one district one product योजना लॉन्च, देखें तस्वीरें

Wed, 24 Jan 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
दीप प्रज्वलित कर यूपी दिवस का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू। - फोटो : amar ujala
यूपी दिवस और लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने दीप प्रज्वलित कर किया। अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ समेत कई मंत्री मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने उपराष्ट्रपति और राज्यपाल को शॉल ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन

2 of 6
vice president naidu and cm yogi - फोटो : amar ujala
इससे पहले उपराष्ट्रपति के लखनऊ पहुंचने पर सीएम ने एयरपोर्ट पर गुलाब देकर उनका स्वागत किया। तीन दिन तक चलने वाले यूपी दिवस में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोर्कापण किया जाएगा। इनमें सबसे अहम 'एक जिला एक उत्पाद' योजना का शुभारंभ बुधवार को हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 6
vice president naidu and cm yogi - फोटो : amar ujala
इसी पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन, पुस्तक का विमोचन और मुद्रा योजना के तहत एक जिला एक उत्पाद योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण किया जाएगा।

4 of 6
vice president naidu and cm yogi - फोटो : amar ujala
इसके अलावा नई सोलर नीति का उद्घाटन होगा। स्टैंड अप यूपी के लाभार्थियों में चेक वितरण किया जाएगा। उप्र की संरचना से संबंधित संस्कृति विभाग की स्मारिका का विमोचन और पोषण एप की लॉचिंग।
विज्ञापन

5 of 6
vice president naidu and cm yogi - फोटो : amar ujala
बता दें कि यूपी दिवस तीन दिनों तक यानी 24 से 26 जनवरी तक चलेगा। अवध शिल्प ग्राम के अंदर 94 हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए गए हैं। दो मुख्य गेट बनाए गए हैं। एक गेट शहीद पथ पुल के नीचे जबकि दूसरी शारदा एंक्लेव के पास बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vice president naidu and cm yogi - फोटो : amar ujala
डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि पहले तीन दिन तक दर्शकों को कोई टिकट नहीं खरीदना होगा। इन तीन दिनों तक शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें