फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जाम से छुटकारा दिलाएगा ये सिस्टम, यातायात में बाधा पैदा करने वालों पर वीडियो बनाकर होगी कार्रवाई

Sat, 15 Feb 2020 04:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ का यातायात सुधारने को अब वाइब्रेट ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम शुरू किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने इसकी योजना बनाई है। इसमें बाइक पर 25 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इन्हें ट्रैफिक मार्शल कहा जाएगा। यह विशेष दस्ता प्रमुख इलाकों में घूमकर वीडियोग्राफी करेगा।

विज्ञापन


यातायात में अवरोध पैदा करने वाले वाहनों को चिह्नित करेगा। वीडियो के आधार पर कार्रवाई होगी। योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 15 दिन के लिए लागू किया जा रहा है। प्रयोग सफल होने के बाद जयपुर की कंपनी को काम सौंपा जाएगा। गुजरात की कंपनी की मदद से पायलट प्राजेक्ट लागू किया गया है।

चौराहों पर मार्च तक 800 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक यातायात व्यवस्था मेें सुधार को उन्होंने टीआई की संख्या 23 से 67 कर दी है। सिपाही 300 से 650 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 प्वॉइंट पर 24 घंटे की ड्यूटी शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख इलाकों को जाम से निजात दिलाने को ड्यूटी 10 से 24 घंटे कर दी गई है। नई व्यवस्था अभी भीड़ वाले 25 चौराहों व प्वाॅइंट पर है। यहां एक दरोगा के साथ चार सिपाही व चार होमगार्ड तैनात हैं। पहले लगातार चार-चार घंटे की ड्यूटी लगाई जाती थी। अब दो-दो घंटे सड़क पर ड्यूटी के बाद एक घंटे का आराम करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद फिर ड्यूटी पर मुस्तैद होने को कहा है।

एसीपी कार्यालय में भर सकेंगे ई-चालान का जुर्माना
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी एसीपी कार्यालय में ई-चालान का जुर्माना भरा जा सकेगा। वहीं, मॉडल शॉप के बाहर शराब पीने वालों पर नियंत्रण को 100 ब्रेथ एनालाइजर खरीदे गए हैं। हुक्का बार के खिलाफ भी अभियान चलेगा।

जल्द शुरू होगी पांच कोर्ट
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक मजिस्ट्रियल पावर मिलने के बाद राजधानी में दो एसीपी कोर्ट शुरू की गई।  जल्द पांच और कोर्ट शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें