फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभोर बने 16 साल के आईआईटीयन, बनाया रिकार्ड

Wed, 13 Jul 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर
विज्ञापन
विभोर‌ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आल इंडिया में 120वीं रैंक हासिल कर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एडमिशन लेने वाले विभोर पोरवाल कानपुर में सबसे युवा आईआईटियन बनेंगे। 
विज्ञापन


16 साल की उम्र पूरी करने से पहले विभोर ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2016 पास किया। इसी उम्र में वह आईआईटी कानपुर में पढ़ाई भी शुरू कर देंगे। उनकी कक्षाएं 27 जुलाई से चलेंगी।

कानपुर में रहकर पढ़ाई-लिखाई करने वाले विभोर आगामी दो अगस्त को 16 साल की उम्र पूरी करेंगे। इससे पहले ही कम उम्र में आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एडमिशन का कीर्तिमान बना दिया।
विज्ञापन


आईआईटी के पास सत्र 2016-17 के एडमिशन के जो रिकार्ड हैं, उसके मुताबिक आईआईटी में अब तक एडमिशन लेने वाले विभोर की उम्र सबसे कम है। सब कुछ ठीक रहा तो 20 साल की उम्र पूरी करते-करते वह बीटेक की पढ़ाई पूरी कर लेंगे। 
विज्ञापन

दसवीं के बाद नहीं देखी एक भी फिल्म

आईआईटी - फोटो : pti
पिता, मां और दादी के साथ रविवार को आईआईटी कानपुर पहुंचे विभोर ने बताया कि कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई में निरंतरता बनी रही। तीन साल की उम्र में एडमिशन लिया और चार साल की उम्र पूरी करते ही कक्षा एक में पहुंच गया। 

12वीं की परीक्षा के साथ ही जेईई एडवांस का पेपर दिया और सेलेक्शन हो गया। विभोर ने दसवीं के बाद एक भी फिल्म नहीं देखी है। ऑल इंडिया में 120वीं रैंक हासिल करने वाले विभोर कानपुर सिटी के सेकेंड टॉपर हैं। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र में सातवीं रैंक प्राप्त की है। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता और उनका परिवार गदगद है। 

विभोर का एडमिशन कंफर्म हो गया है। वह 21 से 23 जुलाई के बीच आईआईटी कानपुर में रिपोर्ट करेंगे। 27 जुलाई से पठन-पाठन का काम शुरू हो जाएगा। विभोर यंगेस्ट आईआईटियन बनने की लाइन में हैं।
- प्रो. एसएन सिंह, जेईई चेयरमैन आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें