फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर जनजागरण से पहले जमीन तैयार करेगी विहिप, हर गांव से एक कार्यकर्ता का तय किया लक्ष्य

Sun, 04 Oct 2020 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
ram mandir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम मंदिर पर जनवरी में चलने वाले जनजागरण अभियान से पहले विश्व हिंदू परिषद ने उसके लिए जमीन तैयार करने की योजना बनाई है। इसके लिए हर गांव से एक कार्यकर्ता तैयार करने के साथ ही धर्मरक्षा निधि तथा नवरात्र में दुर्गाष्टमी कार्यक्रमों का सहारा भी लिया जाएगा। इस सिलसिले में विभागवार बैठकों की शुरुआत रविवार को सीतापुर से हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राम मंदिर के सहारे हिंदुओं की एकजुटता को बनाए रखने के साथ ही राष्ट्रवाद की ताकत को फिर से तेवर देना चाहता है। उसकी कोशिश जनजागरण अभियान के जरिये देश के लगभग 6.28 लाख गांवों में से 4.50 लाख गांवों के 10 करोड़ परिवारों तक पहुंचने की है। 

वह चाहता है कि इन परिवारों से संपर्क  कर उनके प्रत्येक सदस्य को राममंदिर निर्माण से जोड़े और हिंदुत्व के सामने उत्पन्न चुनौतियों की जानकारी देकर हिंदुओं के सम्मान, स्वाभिमान के सवालों पर उनसे सक्रिय भागीदारी का आग्रह करे।
विज्ञापन


इस पूरे अभियान की प्रत्यक्ष तौर पर बागडोर संभालने वाली विहिप के एक पदाधिकारी के अनुसार हिंदुओं की बढ़ती ताकत से परेशान कुछ ताकतें जातीय वैमनस्य के बीज बोने का षड्यंत्र रचकर हिंदू समाज को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। 
विज्ञापन

हिंदुओं के धर्मांतरण के नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं और लव-जिहाद की घटनाओं में भी तेजी आई है। इनसे चिंता बढ़नी स्वाभाविक है। साथ ही सामाजिक स्तर पर इसका सटीक उत्तर देना आवश्यक हो गया है। जनवरी में राम मंदिर पर चलाया जाने वाला जनजागरण अभियान इन षड्यंत्रों के मुंहतोड़ जवाब का माध्यम बनेगा। 

विहिप ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागवार बैठकों के साथ हर गांव में एक कार्यकर्ता तैयार कर उसके जरिये स्थानीय स्तर पर जनजागरण अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी। नवंबर में धर्मरक्षा निधि कार्यक्रम के जरिये लोगों से संपर्क कर उन्हें इसके लिए सक्रिय किया जाएगा। वहीं, दुर्गावाहिनी के जरिये नवरात्र के दौरान 17 से 30 अक्तूबर तक दुर्गाष्टमी के कार्यक्रम करके महिलाओं को जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें