सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंदिर निर्माण का काम शुरू करने का संभावित समय और प्रधानमंत्री के हाथों यह काम प्रारंभ कराने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही इसकी व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। संतों की वर्चुअल के बजाय प्रधानमंत्री को अयोध्या बुलाकर मंदिर निर्माण की शुरुआत कराने की इच्छा पर भी बातचीत होगी। इस संभावना पर भी बातचीत होने की उम्मीद है कि कोरोना का संकट अगर एक-दो महीने में खत्म होने की संभावना हो, क्या तब इसे शुरू करना ठीक होगा।