विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय
- फोटो : अमर उजाला
बड़ाभक्तमाल मंदिर परिसर में 25 नवंबर को होने जा रही धर्मसभा को लेकर विहिप, संघ व भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके जरिए सरकार पर भी दबाव बनाने की मंशा है। राममंदिर मामले पर होने जा रही धर्मसभा में विहिप ने एक लाख रामभक्तों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा है।
विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने मंगलवार को कहा कि राममंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, इसी सरकार में मामले का पटाक्षेप होना चाहिए।
विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल का मंगलवार को फिर निरीक्षण कर धर्मसभा की रचना तैयार की गई। विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय के निर्देशन में बैठक भी हुई, जिसमें कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।