फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मसभा में विहिप जुटाएगी एक लाख रामभक्त, सरकार पर दबाव बनाने की मंशा, झोंकी ताकत

Wed, 14 Nov 2018 03:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ाभक्तमाल मंदिर परिसर में 25 नवंबर को होने जा रही धर्मसभा को लेकर विहिप, संघ व भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके जरिए सरकार पर भी दबाव बनाने की मंशा है। राममंदिर मामले पर होने जा रही धर्मसभा में विहिप ने एक लाख रामभक्तों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन


विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने मंगलवार को कहा कि राममंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, इसी सरकार में मामले का पटाक्षेप होना चाहिए।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल का मंगलवार को फिर निरीक्षण कर धर्मसभा की रचना तैयार की गई। विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय के निर्देशन में बैठक भी हुई, जिसमें कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या महानगर में मांस, मदिरा पर लगे प्रतिबंध 

विहिप ने अयोध्या महानगर में मांस, मदिरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है।

 इसमें परमहंस रामचंद्रदास घाट बनाने, सरयू घाट पर श्रद्धालुओं को गुमराह करने वाले तथाकथित पंडों पर कार्रवाई, अशिक्षित अपराधी प्रवृत्ति के गाइडों पर सख्ती, अयोध्या में प्रशिक्षित गाइड की नियुक्ति तथा सरयू स्नान घाटों पर काशी की तर्ज पर पंडों को तख्त देने की मांग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें