फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशाखोरी और पारिवारिक विघटन पर विहिप ने जताई चिंता

Sun, 08 Feb 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बजरंग दल की बैठक में माैजूद विहिप के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा शाखा बजरंग दल की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और पारिवारिक विघटन जैसे मुद्दों पर चिंता जताई गई। विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि समाज को इन ज्वलंत समस्याओं से निपटने के लिए एकजुट होना होगा। परिवारों में समन्वय की कमी के कारण यह समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


बैठक सीतापुर रोड, बख्शी का तालाब स्थित एसआर इंस्टीट्यूशंस में हुई। विहिप नेता ने वर्ष 2023 में देशभर में 13 लाख महिलाओं के लापता होने का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इनमें बड़ा वर्ग 'लव जिहाद' का शिकार है। हजारों लड़कियां इस जाल में फंसी हैं। आरोप लगाया कि आर्थिक प्रलोभन, छल-कपट या दबाव के माध्यम से धर्मांतरण के कारण कई क्षेत्रों में हिंदू जनसंख्या कम हुई है।

इस दौरान एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, सह संयोजक विवेक, संत राम शरण दास, विहिप लखनऊ पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय मौजूद रहे।

बजरंग दल की बैठक में माैजूद विहिप के पदाधिकारी।

बजरंग दल की बैठक में माैजूद विहिप के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें