फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के संत का एलान, टीएमसी सांसद का सिर काटकर लाने वाले को देंगे पांच करोड़ इनाम, भगवान राम-सीता पर की थी टिप्पणी

Wed, 13 Jan 2021 02:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
महंत परमहंस दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी द्वारा भगवान श्रीराम व सीता जी पर अमर्यादित टिप्पणी से अयोध्या के संत व आचार्य भड़क उठे हैं। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने इस पर  नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद अपमानजनक है।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि टीएमसी सांसद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो हम स्वयं अस्त्र उठाएंगे।

उन्होंने घोषणा की कि जो भी कल्याण बनर्जी का सिर कलम करेगा उसे मैं पांच करोड़ रुपये इनाम दूंगा। जो भी सनातन धर्म, भगवा या फिर हमारे आराध्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से बनर्जी का चुनाव लड़ने का अधिकार खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन


इसके पहले बनर्जी के बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने भी आपत्ति दर्ज की थी। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने भगवान सीताराम पर अपमान जनक टिप्पणी कर अपनी मर्यादा का उल्लंघन किया है। ऐसे व्यक्ति पर हिन्दू धर्मावलम्बियों को भड़काने का मुकदमा दर्ज किया जाए और उसे लोकसभा से बहिष्कृत किया जाए। हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने कहा कि कल्याण बनर्जी अपने बयान के लिए माफी मांगें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें