फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में वर्टिकल सिस्टम लागू : बिना दफ्तर जाए सात दिन में सही होगा बिजली बिल, अब एक काम का एक अफसर जिम्मेदार

Fri, 14 Nov 2025 05:06 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में वर्टिकल सिस्टम लागू : अब उपभोक्ता बिना एसडीओ या एक्सईएन कार्यालय जाए 7 दिन में गलत बिजली बिल सही करवा सकते हैं और 10 दिन में कनेक्शन मिलेगा। शिकायत टोल फ्री 1912 या नजदीकी हेल्प डेस्क पर दर्ज कराएं। बिल संशोधन का मेमो ऑनलाइन मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन के 11 माह के अथक प्रयास से कानपुर की तर्ज पर राजधानी लखनऊ में बिजली की नई व्यवस्था वर्टिकल 15 नवंबर शनिवार से लागू हो गया। वर्टिकल सिस्टम लागू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य ) योगेश कुमार व निदेशक (तकनीकी ) हरीश बंसल ने मुख्य अभियंताओं संग राजधानी के अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन में खुलने वाले कार्यालयों का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया, और कर्मियों को पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


वर्टिकल सिस्टम में उपभोक्ता को एसडीओ, एक्सईएन कार्यालय जाए बिना ही सात दिन में उसका गलत बिजली बिल सही होकर और दस दिन के भीतर कनेक्शन मिलेगा। हालांकि, गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि सात से दस दिन के भीतर बिजली का नया कनेक्शन उन्हीं आवेदकों को मिलेगा जिनके घर एवं दुकान से कनेक्शन स्थल की दूरी 40 मीटर होगी। और, ऐसे आवेदकों को बिजली कनेक्शन देने के लिए लाइन और ट्रांसफार्मर लगाने का एस्टीमेट बनाना नहीं पड़ेगा।

 

यूं करें शिकायत, बिल संशोधन का पाएंगे मेमो

लखनऊ मध्य के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के मुताबिक, उपभोक्ता को किसी भी वजह से गलत बने बिजली बिल को सही कराने के लिए ऑनलाइन ही टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके लिए उपभोक्ता सीधे 1912 पर कॉल कर सकते। ऐसा न कर सके तो अपने घर के करीब खुले हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत करें। 

हेल्प डेस्क के सहायक उपभोक्ता की शिकायत को 1912 पर पंजीकृत कराकर पंजीकरण नंबर भी मुहैया कराएंगे। वर्टिकल की इस कार्यप्रणाली में जिस भी कार्यालय के द्वारा गलत बिल सही किया जाएगा, उसका ब्रिम लिंक के माध्यम से बिल संशोधन का मेमो पहुंचेगा। इस मेमो के जरिए सही किए गए बिल का उपभोक्ता खुद ही आंकलन कर सकेंगे।

 

शिकायत दर्ज कराने के विकल्प

  • 1912 कॉल सेंटर सबसे अहम
  • 8010924203 चैट बॉक्स
  • एप सेवी और हेल्प डेस्क

यू वर्टिकल सिस्टम को समझे

मध्यांचल निगम के निदेशक (वाणिज्य ) योगेश कुमार के मुताबिक वर्टिकल सिस्टम में उपभोक्ता सेवाओं के लिए अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य ) एवं अधीक्षण अभियंता (तकनीकी ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य ) उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन देने से लेकर बिल वसूली तक का काम करेंगे।

वहीं अधीक्षण अभियंता (तकनीकी ) उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के साथ ही 440 वोल्ट, 11 हजार वोल्ट एवं 33 हजार वोल्ट की लाइन में आने वाले फॉल्ट को सही कराने से लेकर ई लाइन तक को बनाने का काम करेंगे। अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य ) एवं अधीक्षण अभियंता (वितरण ) के काम में अधिशासी, सहायक व अवर अभियंता सहयोग करेंगे, जिनके मुखिया मुख्य अभियंता होंगे।
 
विज्ञापन

किस कार्यालय में कहां-कहां के उपभोक्ता व आवेदक आएंगे

वर्टिकल जोन                                     क्षेत्र

इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी :
अमौसी जोन के निगोंहा, मोहनलालगंज, अमेठी, गोसाईगंज, उतरेठिया, तेलीबाग, सााउथसिटी, वृंदावन, आशियाना, रजनीखंड, एलडीए कानपुर रोड, सरोजनीनगर, नादरगंज, बंथरा, दुबग्गा, मोहान रोड, हरदोई, काकोरी, जेहटा, काकराबाद, मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद व गांव।

कॉल सेंटर हुसैनगगंज : लखनऊ मध्य जोन के अर्जुनगंज, हरिहरपुर, छावनी, हजतरतगंज, कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, माल एवेन्यू, हुसैनगंज, छितवापुर, अमीनाबाद, डालीबाग, नरहीं, चौक, ठाकुरगंज, सहादतगंज, राजाजीपुरम, तालकटोरा, यहियागंज, गऊघाट, कैम्पवेल रोड, दौलतगंज, वजीरगंज सहित आसपास।

पुरनिया उपकेंद्र : जानकीपुरम जोन के खदरा, त्रिवेणीनगर, मोहिबुल्लापुर, मड़ियांव, आईआईएम रोड, बीकेटी, इटौंजा, जानकीपुरम, विकासनगर, कुर्सी रोड, अलीगंज, महानगर, निशातगंज, पेपरमिल कॉलोनी, डालीगंज, मुकारिमनगर, इक्का स्टैंड, शंकरनगर, मुंशीगंज, बाबूगंज, बड़ा चांदगंज, कपूरथला, डंडहिया।

एचएएल उपकेंद्र : गोमतीनगर जोन के इंदिरानगर, मुंशीपुलिया, तकरोही, सर्वाेदयनगर, रवींद्रपल्ली, संजयगांधीपुरम,मानस विहार, कमता, इस्माइलगंज, चिनहट, मटियारी, देवा रोड, तिवारींगंज, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, खरगापुर, लोनापुर। 

(नोट : जानकारी का स्रोत मुख्य अभियंता अमौसी जोन महफूज आलम, मुख्य अभियंता जानकीपुरम जोन वीपी सिंह)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें