लखनऊ। गोमती नगर के समतामूलक चौक से लेकर डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज पर आवागमन एक मार्च से पूरी तरह शुरू हो जाएगा। इसके लिए एलडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज पर आवागमन शुरू होने से करीब दो लाख लोगों को फायदा होगा।
गोमती नगर के समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु तक और फिर वहां से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर बनकर तैयार है। पहले 22 फरवरी को इसका लोकार्पण होना था, लेकिन मुख्यमंत्री के उपलब्ध न होने के कारण अब 28 फरवरी को लोकार्पण की तैयारी है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के अनुसार, 28 फरवरी की शाम 4 बजे लोकार्पण तय है। कॉरिडोर के रूट में आने वाले निशातगंज, हनुमान सेतु और डालीगंज चौराहे को संवारने का काम चला रहा है। यहां कलात्मक वास्तुशिल्प लगाए जा रहे हैं।
हनुमान सेतु मंदिर के सामने बंद होगा आवागमन
समतामूलक से डालीगंज तक के रूट का लोकार्पण होने के बाद हनुमान सेतु मंदिर के सामने की सड़क पर ट्रैफिक को बंद किया जाएगा। परिवर्तन चौक से आईटी की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक चलता रहेगा। अभी आईटी चौराहे से परिवर्तन चौक की ओर से वाहन मंदिर के सामने से होकर जाते हैं। बदले प्लान में आईटी चौराहे से आने वाले वाहन मंदिर से पहले ही रोड पर मुड़कर बंधा रोड से होते हुए मंदिर के पीछे वाले गेट के सामने से होते हुए गोमती नदी पर बने सेतु पुल के पास निकलेंगे। इसके बाद वह सीधे परिवर्तन चौक जा सकेंगे।
.......
पहले फेज का भी होगा लोकार्पण
आईआईएम से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है। इस पर करीब डेढ़ साल से ट्रैफिक चल भी रहा है। हालांकि, इसका लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है। 28 फरवरी को दूसरे फेज के साथ ही मुख्यमंत्री पहले फेज का भी लोकार्पण करेंगे।
-
यहां आना-जाना हो जाएगा आसान
बसंतकुंज, दुबग्गा, पक्कापुल, डालीगंज, मेडिकल काॅलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु, कैसरबाग, हजरतगंज, निशातगंज, अशोक मार्ग, समतामूलक चौक गोमती नगर, 1090 चौराहा, शहीद पथ इकाना स्टेडियम होते हुए किसान पथ तक।
ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज तैयार हो चुका है।