फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मार्च के बाद दौडे़ंगे वाहन : तिवारी

Wed, 06 Jan 2021 02:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मुख्य मार्ग पर 31 मार्च के बाद हल्के वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। वहीं एक्सप्रेस वे पर सभी तरह के वाहनों का संचालन 31 अक्टूबर 2021 तक शुरू हो जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सितंबर 2022 और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में एक्सप्रेस-वे निर्माण और डिफेंस कॉरिडोर की समीक्षा कीगई। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मेन कैरिज वे 31 मार्च 2021 तक चालू हो जाएगा।  उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को गूगल मैप से जोड़ने के लिए निर्देश दिए। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि क्रय करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जून, 2021 तक भूमि अधिग्रहण कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। डिफेंस इंड्रस्ट्रियल कॉरीडोर प्रोजेक्ट की समीक्षा में बताया गया कि अलीगढ़ में 60.7400 हेक्टेयर भूमि में से 100 प्रतिशत भूमि आवंटित की जा चुकी है। बैठक में नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश, औद्योगिक विकास विभाग के आलोक कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें