फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत का फल नहीं मिलने से बेहाल हैं किसान : अखिलेश

Wed, 06 Jan 2021 02:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान संगठनों के साथ बेनतीजा वार्ता के बाद फिर अगली तारीख तय हो गई। हर बार आधा दिन गुजारकर 2 बजे बैठक करने से ही लगता है कि भाजपा सरकार इस आंदोलन को भटकाना चाहती है। लेकिन, सत्ता का दंभ तोड़ने वाले किसानों का हौसला टूटने वाला नहीं है। अखिलेश ने कहा कि जो भाजपा सरकार एमएसपी होने पर भी अन्नदाता को बाजार में सही दाम नहीं दे पा रही है, वो काले कानून के आने के बाद क्या एमएसपी देगी? पूरे प्रदेश में अपनी मेहनत का फल नहीं मिलने से अन्नदाता बेहाल है।  जबसे केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आई है धान की लूट हुई। 
विज्ञापन


गन्ना मूल्य के भुगतान में सरकार खोखले आश्वासन दे रही है। किसान अपनी बात कहने गए तो उन पर आंसू-गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून में एमएसपी का प्रावधान नहीं रखा गया है। बड़े कारपोरेट की शर्तो पर किसान को अपनी फसल बेचनी होगी। किसान संगठन बार-बार इन सवालों पर सरकार से स्पष्ट जवाब मांग रहे हैं, पर भाजपा सरकार उससे कतरा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता के लिए समाजवादी लगातार सड़क पर उतर कर संघर्ष कर रहे हैं। समाजवादी सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें