लखनऊ। कबाड़ हो चुके वाहनों से छुटकारा पाने के लिए अब आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। राजधानी का पहला स्क्रैप सेंटर बंथरा में बनकर तैयार हो गया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जल्द इसका उद्घाटन करेंगे। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है। सेंटर शुरू होने से 15 वर्ष पुराने वाहनों के निस्तारण की राह आसान हो जाएगी।
केंद्र सरकार ने 15 वर्ष पुराने दो, तीन व चार पहिया वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए स्क्रैप पॉलिसी तैयार की है। इसके तहत बंथरा के पहाड़पुर गांव में स्क्रैप सेंटर बनाया गया है। इसे पीएस इंटरप्राइजेस ने दो वर्ष से अधिक समय में तैयार किया है। सूत्र बताते हैं कि 11 जुलाई को इसका शुभारंभ हो सकता है।
कंडम वाहनों की नहीं होगी फिटनेस
आरटीओ कार्यालय के फिटनेस सेंटर से ऐसे वाहनों को प्रमाणपत्र नहीं जारी किया जाएगा, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी होगी और जो सड़क पर चलने लायक नहीं होंगे। इन्हें स्क्रैप सेंटर ले जाना होगा। इसके अलावा आग लगने, हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को भी स्क्रैप सेंटर भेजना होगा। सेंटर के संचालक रजनीश सिंह ने बताया कि स्क्रैप सेंटर में गाड़ी के वजन, उम्र व हालत को देखते हुए उसकी कीमत लगाई जाएगी। पुराने वाहन के एवज में मालिक को नकद रकम और प्रमाणपत्र भी मिलेगा। इससे नए वाहन खरीदते समय उन्हें शोरूम में छूट भी मिलेगी। राजधानी में 8.86 लाख वाहन 15 वर्ष पुराने हैं। इन्हें स्क्रैप किया जाना है।
Iबंथरा के पहाड़पुर गांव में स्क्रैप सेंटर तैयार हो गया है। जल्द इसका उद्घाटन करने की तैयारियां चल रही हैं।
I
I
-प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासनI