लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले से जुड़ी गाड़ियों के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। हादसे में कई लोग घायल हो गए। हालांकि सांसद सुरक्षित हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत में पेशी के लिए आने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कई गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना है। बताया जा रहा है कि काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे, इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल गाड़ियां प्रभावित हुईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई है। यह दुर्घटना हलियापुर थानाक्षेत्र के अंर्तगत हुआ है।