फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीलरों की लापरवाही से वाहन स्वामी और आरटीओ परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खरीदारी पर डीलर पॉइंट से ही वाहनों के दस्तावेज परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं, लेकिन डीलर इसमें गड़बड़ियां कर रहे हैं। इससे 500 से अधिक वाहनों के कागत अधूरे हैं। इससे वाहन स्वामी व आरटीओ अफसर भी परेशान हैं। 15 डीलरों की आईडी बंदकर उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि वाहन खरीदने पर डीलर पॉइंट से सारे दस्तावेज परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन के आवेदन के लिए फॉर्म-20, बिक्री प्रमाणपत्र फॉर्म-21, वाहन निर्माता की ओर से जारी फिटनेस प्रमाणपत्र फॉर्म-22, बीमा, एड्रेस व आईडी प्रूफ, अस्थायी पंजीकरण, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं।



डीलर इन प्रमाणपत्रों को आधे-अधूरे ढंग से अपलोड कर रहे हैं। कई डीलर तो एड्रेस प्रूफ के विकल्प में प्रदूषण प्रमाणपत्र अपलोड कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टनगर एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि डीलर से समन्वय कर वाहन स्वामियों की समस्याओं को दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें