फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन ने दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 14 Nov 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। जिम सेंटर से बुधवार को घर लौट रहे दो दोस्तों को एक बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की जान चली गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी नौसत्ती (18) पुत्र संजय शर्मा अपने साथी सोनू सिंह (20) पुत्र विजय उर्फ कल्लू के साथ बाइक से खीरों जिम सेंटर गए थे। दोनों जिम के बाद अपने घर भीतरगांव जा रहे थे। गुरुबख्शगंज-सेमरी मार्ग स्थित गांव के पास गुरुबख्शगंज की तरफ से आ रहे किसी बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर एकत्र हुए लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां नौसत्ती को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाइक नौसत्ती चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई थी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें