लखनऊ। गुडंबा इलाके में मंगलवार शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बाराबंकी के मीननगर कुर्सी निवासी सतीश राजपूत (20) की मौत हो गई। फुफेरा भाई रसूलपुर निवासी आजाद घायल हो गए। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
सतीश व आजाद मंगलवार सुबह गुडंबा के बेहटा बाजार सब्जी बेचने आए थे। शाम को बाइक से घर जाते समय गुडंबा के अनवारी उमरा चौराहे के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत पर परिवार वालों का बुरा हाल है। पिता किसानी करते हैं।