फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन मिल रही न सीट, घर लौटना भी हुआ मुश्किल

Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रयागराज में मौजूद श्रावस्ती का दल
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान के लिए लोग 25 जनवरी से ही संगम तट पर डेरा जमाए हुए थे। मंगलवार रात हुए हादसे के बाद उन्हें संगम तट पर जाने से रोक दिया गया। अब उनके सामने घर लौटने की समस्या उत्पन्न हो गई है अब न ट्रेन मिल रही है न उसमें सीट। माैनी अमावस्या पर संगम के स्थान पर लोगों को दारागंज गंगा घाट में स्नान करना पड़ा। वहां मौजूद विनय कुमार ने कहा कि वह मौनी अमावस्या में संगम स्नान के लिए गए उनका यह सपना-सपना ही रह गया।
विज्ञापन

गिलौला के डेवरा हरिवंशपुर निवासी माधव राज मिश्रा गांव के ही माता प्रसाद मिश्रा, छोटकऊ तिवारी व नंद लाल के साथ परिवार सहित 25 जनवरी को कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वहीं, गिलौला निवासी सीताराम गुप्ता, बनकटी निवासी रिंकू शुक्ला अपने रिश्तेदार मलावा निवासी विनय कुमार तिवारी सहित करीब 50 लोगों के साथ ट्रेन से मौनी अमावस्या स्नान के लिए 27 जनवरी को गए थे लेकिन संगम स्नान न हो सका।
रास्ते बंद, दारागंज गंगा घाट जाकर किया स्नान
माधव राज मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात सभी लोग अपने अपने शिविर में थे। तभी सूचना मिली कि संगम तट पर हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। कोई परिचित तो इसमें नहीं है इसकी जानकारी के लिए जब वह नंदलाल के साथ संगम तट की तरफ बढ़े तो पुलिस ने रोक दिया। वहीं, वहां पहले से ही मौजूद लोगों को पुलिस ने लौटा दिया। लोगों की भारी भीड़ व अफरा-तफरी को देखते हुए चारों तरफ से रास्ता ब्लॉक कर दिया गया। ऐसे में बुधवार सभी ने दारागंज गंगा घाट जाकर स्नान किया।
विज्ञापन

फाफामऊ तक सभी को पैदल जाना पड़ रहा
रिंकू शुक्ला ने बताया कि सभी दशमशेष घाट स्नान के लिए जाना चाहते थे लेकिन उन्हें 25 किलोमीटर दूर से घुमाया जा रहा था। ऐसे में दारागंज घाट जाना पड़ा। छोटकऊ तिवारी ने बताया कि वह कुंभ आकर फंस गए। फाफामऊ तक सभी को पैदल भेजा जा रहा है। आगे की ट्रेनें भी निरस्त हैं जो ट्रेन जा रही हैं। उनमें इतनी भीड़ है कि ट्रेन तक पहुंचना मुश्किल है। अब जब भगवान चाहेंगे तो घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें