फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: प्रमुख सचिव कर रहे थे समीक्षा, बगल वाले कमरे में महिला होमगार्ड के साथ बीओ कर रहे थे डांस

Wed, 22 Dec 2021 12:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव होमगार्ड की बैठक के दौरान एक अलग बैरक में बीओ का महिला होमगार्ड के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले पर डीआईजी होमगार्ड मुख्यालय ने सफाई दी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में डांस करते बीओ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमगार्ड मुख्यालय में प्रशिक्षु महिला होमगार्ड को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें महिला होमगार्ड के साथ बैरक में बीओ डांस कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही विभाग में चर्चाएं शुरू हो गईं। सूत्रों की माने तो जिस समय बैरक में यह डांस चल रहा था। उसी समय मुख्यालय के एक कमरे में प्रमुख सचिव होमगार्ड अपने मातहतों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


ट्रैक सूट पहनकर महिला होमगार्ड के साथ डांस कर रहे बीओ गेंदेलाल वर्मा बताए जा रहे हैं। बैरक में डांस के बाद उन्होंने महिला होमगार्ड्स के हाथ जोड़े और फिर कमरे से निकल गए। वायरल वीडियो में महिला होमगार्ड्स भी उनके साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान किसी ने डांस का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शासन के आदेश पर मुख्यालय में करीब 120 महिला होमगार्ड को कार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शासन की मंशा है कि प्रशिक्षण के बाद इन महिला होमगार्ड्स की तैनाती 1090, पिंक बूथ और यूपी 112 की महिला पुलिस अधिकारियों के साथ की जाएगी। इस कारण इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वायरल वीडियो के बारे में डीआईजी होमगार्ड मुख्यालय रणजीत सिंह के मुताबिक, महिला होमगार्ड दिनभर वाहन चलाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं बीओ के साथ डांस की बात पर कहा कि इसमें कोई हर्ज नहीं है। डांस में किसी भी प्रकार की अभद्रता या फूहड़ता नहीं है। सामान्य रूप से वह मनोरंजन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें