अखिलेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के धाकड़ वकील वीसी मिश्रा को सरकार का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है।
यह पद पूर्व महाधिवक्ता एसपी गुप्ता के इस्तीफे के बाद से खाली था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था और इसमें सरकार को काफी फजीहत भी झेलनी पड़ी थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने महाधिवक्ता के पद के खाली होने को संवैधानिक संकट तक कह दिया था।
वीसी मिश्रा वकीलों के 'गुरु' के तौर पर जाने जाते हैं। कहा जाता है कि मिश्रा न सिर्फ अपने पेश में माहिर हैं, वकीलों के अधिकारों की लड़ाई में भी हमेशा नेतृत्व करने को तैयार रहते हैं।
मिश्रा इलाहाबाद के ही रहने वाले हैं।