फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आधुनिक हो रहा है सेना का चिकित्सा कोर'

Wed, 06 Nov 2013 02:19 PM IST
निशांत यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के कैंट स्थित सूर्या रिसर्च इंस्टीट्यूट में शुरू हुए तीन दिवसीय सेना मेडिकल कोर (एएमसी) के 11वें पुनर्मिलन समारोह का उद्धाटन बुधवार सुबह हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस, सेना लेफ्टिनेंट जर्नल एसएस पवार ने कहा कि सेना के चिकित्सा कोर को और आधुनिक किया जा रहा है।

यहां मौजूद पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेना के सभी सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में इनको प्राथमिकता के आधार पर उपचार मुहैया कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सेना यह प्रयास कर रही है कि उनको आस पास के जिलों में इलाज मुहैया हो। इसके लिए ईसीएचएस (पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) पॉलीक्लीनिक खोले जाएंगे। जिन पॉलीक्लीनिक में अभी बहुत अधिक ओपीडी लोड है, वहां डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में एमसी के कमांडेंट ले. जनरल वीके चोपड़ा ने कहा कि मेडिकल कोर के जवानों की ट्रेनिंग में सुधार हुआ है। इससे जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आधुनिक उपचार मिल सकेगा।

इस कार्यक्रम में जूनियर कमीशंड अधिकारी, पूर्व सैनिक और रिटायर्ड सैन्य अफसर देश भर से आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें