फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने चली पाल के खिलाफ ये चाल

Wed, 26 Mar 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रदेश में दो लोकसभा सीटों के टिकट बदल दिए हैं। सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से भाजपा विधायक जय प्रताप सिंह की पत्नी वसुंधरा कुमारी को डुमरियागंज से टिकट दे दिया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने डुमरियागंज से जगदंबिका पाल को कड़ी टक्कर देने की रणनीति के तहत टिकट बदला है। पाल हाल ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

वे एक बार फिर डुमरियागंज से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने अब भाजपा विधायक की पत्नी वसुंधरा कुमारी को मैदान में उतार दिया है।
युवा प्रत्याशी तरुण पटेल को कांग्रेस ने चंदौली में एडजस्ट किया है। गोंडा के रहने वाले तरुण पटेल पहले लखनऊ लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे।

कांग्रेस ने बाद में उन्हें डुमरियागंज का टिकट दिया। तरुण ने डुमरियागंज से चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन अब उन्हें चंदौली सीट से टिकट दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पार्टी ने पहले सतीश बिंद को प्रत्याशी घोषित किया था। उनका टिकट काटकर तरुण पटेल को दिया गया है।

उधर, कांग्रेस में वाराणसी सीट से दिग्विजय सिंह या फिर फिल्म अभिनेत्री रेखा के नाम की चर्चा है। पहले कर्ण सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें