लखनऊ। बाकी जिम्मेदारियों के साथ परिवार नियोजन का जिम्मा भी महिलाओं ने ही संभाल रखा है। ऐसा तब है जब महिला के बजाय पुरुष नसबंदी ज्यादा आसान है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह के
ने बुधवार को अपने कार्यालय से परिवार नियोजन के संदेश के साथ सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाने के दौरान ये बातें कहीं।
बताया कि सारथी वाहन पर परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी चस्पा है। यह वाहन नसबंदी को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ लोगों की शंकाओं का समाधान भी करेगा। इच्छुक लाभार्थियों को 27 नवंबर से चार दिसंबर के बीच नसबंदी की सुविधा दी जाएगी।
लाभार्थी पर परिवार नियोजन के साधनों के चुनाव को लेकर कोई दबाव नहीं है। स्थायी और अस्थायी साधनों में से इच्छानुसार चयन कर सकते हैं। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन यादव, डॉ. मंसूर सिद्दीकी, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव थे।