फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी स्नान: प्रयागराज नहीं जाएंगी गोरखपुर और मुंबई रूट की ट्रेनें, वंदे भारत एक्सप्रेस भी निरस्त

Mon, 03 Feb 2025 09:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Vasant Panchami Snan: वसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज में अतिरिक्त भीड़ का दबाव बढ़ने से बचाने के लिए उस रूट से निकल रहीं कई ट्रेनों को प्रयागराज में नहीं रोका जाएगा। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन कैंसिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य परिचालन संबंधी कारणों से मुंबई से गोरखपुर व छपरा जाने वाली ट्रेनों को प्रयागराज, नैनी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ में नहीं रोका जाएगा। सोमवार को ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से तीन फरवरी को चलने वाली 15018 गाेरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर बाराबंकी चारबाग के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन


यह ट्रेन फाफामऊ, प्रयाग, प्रयागराज जंक्शन, नैनी में नहीं रुकेंगी। वहीं छपरा से सोमवार को चलने वाली 11060 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस शाहगंज-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन नैनी व प्रयागराज स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी क्रम में लखनऊ जं. से तीन व चार को चलने वाली 15008 लखनऊ जं. वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी की जगह गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। वाराणसी सिटी से तीन, चार व पांच को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वापसी में गोरखपुर से चलाई जाएगी। ट्रेनें गोरखपुर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

इसके अतिरिक्त तीन व चार फरवरी को चलने वाली गाड़ी संख्या 12561 जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस एवं नई दिल्ली से सोमवार को चलने वाली 12562 नई दिल्ली जयनगर एक्सप्रेस, आनन्दविहार टर्मिनल से तीन व चार फरवरी को चलने वाली 14006 आनन्दविहार टर्मिनल सीतामढ़ी एक्सप्रेस, सीतामढ़ी से तीन, चार, पांच फरवरी को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी आनन्दविहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।

बदले रूट से चलेंगी ये गाड़ियां
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार-मुकुरिया खंड के बीच इंजीनियरिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है, जिससे ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। नाहरलगुन से चार, 11, 18 एवं 25 फरवरी तथा चार, 11, 18 एवं 25 मार्च को चलने वाली 22411 नाहरलगुन आनन्दविहार, उदयपुर सिटी से तीन, 10, 17 एवं 24 फरवरी तथा तीन, 10, 17, 24, 31 मार्च को चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी कामाख्या एक्सप्रेस, जम्मूतवी से पांच, 12, 19 एवं 26 फरवरी तथा पांच, 12, 19 एवं 26 मार्च को चलने वाली 15652 जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटिहार-कुमेदपुर-मुकुरिया के रास्ते चलाई जाएंगी।

लखनऊ से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 4 तक निरस्त
 किन्हीं कारणों से गोरखपुर से प्रयागराज वाया लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से प्रयागराज के बीच चार फरवरी तक निरस्त कर दी गई है। गाड़ी संख्या 22549 गोरखपुर प्रयागराज वाया लखनऊ के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6ः05 बजे चलकर 10ः20 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यहां 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन प्रयागराज रवाना होती है और दोपहर 1ः35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच रही थी। वंदे भारत एक्सप्रेस में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण ट्रेन लखनऊ से प्रयागराज के बीच निरस्त कर दी गई। रेलवे अधिकारियों को कहना है कि परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें