फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old pension scheme:भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किया पुरानी पेंशन की मांग का समर्थन, बोले- पीएम के सामने ये मुद्दा उठाएंगे

Fri, 20 May 2022 12:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करते हुए कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ये मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाई जा रही मुहिम का भाजपा सांसद वरुण गांधी ने समर्थन किया है।

विज्ञापन


इप्सेफ के मांग पत्र पर उन्होंने कहा है कि वे प्रधानमंत्री के सामने यह मुद्दा उठाएंगे। इप्सेफ के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद ने बताया कि सांसद ने कहा है कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों के लिए जरूरी है।

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने कहा है कि देश में कमरतोड़ महंगाई बढ़ने से कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ज्यादातर राज्य सरकारें 3 प्रतिशत बढ़ी महंगाई भत्ते का भुगतान भी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रीज महंगाई भत्ते व कुछ राज्यों में वेतन व अन्य भत्ते का भुगतान भी नहीं कर रही हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव अतुल मिश्रा ने कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने की मांग की है। इप्सेफ ने चेतावनी दी है कि 11 जून को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें