फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर पहुंचे वरुण, बताया पहली बार चुनाव लड़ते वक्त मां ने दी थी क्या सीख

Thu, 01 Jun 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
वरुण गांधी
अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वरुण गांधी ने जनता की समस्याएं सुनीं और जनता का दिल जीतने की कोशिश की। वरुण ने लोगों से कहा क‌ि भले ही मुझे किसी ने वोट दिया हो या न दिया हो लेकिन में आपकी हर समस्या का समाधान करूंगा, मैं यहां का बेटा हूं। उन्होंने कहा क‌ि मैं मंच पर बैठे लोगों का नहीं बल्क‌ि मंच के नीचे बैठी जनता का हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
वरुण ने कहा, सुल्तानपुर की जनता मुझे अपनेपन का अहसास दिलाती है। मैं यहां क्षेत्र की जनता से मिलने आया हूं क्योंकि यहां से लोग पास के शहर के नेता तक से मिलने नहीं जा पाते तो मुझसे मिलने दिल्ली कैसे पहुंच सकते हैं। इसलिए मैंने संकल्प लिया कि जो गरीब मां-बाप मुझसे मिलने में असमर्थ हैं मैं गांव-गांव जाकर उनसे मिलूंगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
वरुण गांधी ने कहा, इससे फर्क नहीं पड़ता कि मुझे किसने वोट दिया है किसने नहीं। मैं सबका सांसद हूं, जो भी समस्या आए मुझे बेझिझक बताया जाए उसका जल्द से जल्द निस्तारण होगा।

4 of 5
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
वरुण ने लोगों के साथ राजनीति के शुरुआती दिनों की बात भी साझा की। उन्होंने बताया, जब मैं पहली बार पीलीभीत से चुनाव लड़ने जा रहा था तो मैंने अपनी मां से पूछा क‌ि चुनाव कैसे लड़ा जाए? मां ने कहा, उस गरीब जनता का दर्द महसूस करो जो चेहरे पर उदासी लिए खड़ी हो तब उस जनता का विश्वास आपके लिए मजबूत होगा तब आप भी मजबूत हो जाओगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
मैंने मां की कही बातों का अनुसरण किया और आप सबके बीच सांसद बनकर खड़ा हूं। इसलिए हमारी सच्ची ताकत आप हो, यहां की गरीब जनता है इसल‌िए मैं हमेशा आपके साथ हूं, आपका बेटा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें