वरुण गांधी ने कहा कि राजनीति का मकसद अगली पीढ़ी को तैयार करना होता है। अगली पीढ़ी को हैंडपंप और सोलर लाइट बांटने से फायदा नहीं होगा। इस जिले ने देश को बहुत कुछ दिया है। प्रधानमंत्री दिया है। देश के किसी भी अस्पताल में चले जाइए हालत बेहद खराब है।
दो-दो माताएं एक बिस्तर पर बच्चों को जन्म दे रही हैं। एक लाख 35 हजार लोग हर साल ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट दिल्ली में जाते हैं और भर्ती मात्र 28 हजार लोग होते हैं। एसजीपीजीआई का भी ऐसा ही हाल है।
सभा के बाद वरुण गांधी कादीपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. योगेंद्र यति, डॉ. वीबी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, सुशील त्रिपाठी, संदीप प्रताप सिंह, विजय सिंह रघुवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
टूटकर गिरा बैनर, बंद हुआ माइक
सांसद के मंच पर पहुंचते ही भीड़ की वजह से बैनर टूटकर गिर गया। कार्यकर्ताओं ने उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन वह दोबारा नहीं लग सका। संबोधन के ठीक पहले एक बार माइक भी बंद हो गया। हालांकि माइक को तुरंत ठीक कर लिया गया।