फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पटरी पर लौटेंगी ये ट्रेनें

Sat, 01 Mar 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के नाम पर दिसंबर माह से रद चल रही सुल्तानपुर पैसेंजर सहित 24 ट्रेनों का संचालन आखिरकार एक मार्च से शुरू हो जाएगा। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने इन ट्रेनों के संचालन के आदेश जारी कर दिये।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड सुल्तानपुर पैसेंजर सहित सभी रद ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए लखनऊ मंडल प्रशासन को निर्देश जारी हो गए हैं।

यह ट्रेन दिसंबर से निरस्त चल रही थी। चारबाग स्टेशन पर आने वाली ट्रेन 14265 वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव करने से कई यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया था। उधर ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के केंद्रीय महासचिव एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 26 फरवरी को रायबरेली में सोनिया गांधी से मुलाकात की।
विज्ञापन


जोनल संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि ड्राइवर व गार्ड के माइलेज रेट और वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें